Sharpy Ghuman Arrested: शारपी घुम्मन की गिरफ्तारी को लेकर करण औजला का बयान आया सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sharpy Ghuman Arrested: फर्जी पासपोर्ट मामले में Sharpy Ghuman की गिरफ्तारी पर पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) का बयान सामने आया है। करण औजला ने कहा है कि मेरी उनसे पिछले दो साल से बात नहीं हुई है। करण औजला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर मैं किसी को जानता हूं तो भी कोई मुझसे पूछेगा और जिंदगी के फैसले लेगा।

Sharpy Ghuman Arrested: शारपी घुम्मन की गिरफ्तारी को लेकर करण औजला का बयान आया सामने

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

क्या मैं ही सबका दोस्त हूँ? हर बार मेरा नाम क्यों जोड़ा जाता है? उसने जो किया उसकी कीमत चुका रहा है। यहां आपको बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस के भाई का कल एक वीडियो सामने आने के बाद से एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) हरकत में है। एजीटीएफ ने सिंगर करण औजला के मैनेजर Sharpy Ghuman समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बदमाशों को फर्जी पासपोर्ट के जरिए बाहर भेजता था।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

डीजीपी गौरव यादव ने बताया था कि एजीटीएफ ने पटियाला निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ शारपी के अलावा काकीपिंड जालंधर निवासी ओंकार सिंह, बरेली निवासी प्रभजोत सिंह को भी फर्जी पासपोर्ट बनाकर बदमाशों को विदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के पास से 9 फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किए हैं।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *