Wrestlers Protest: भाजपा के शासन में देश की बेटियां सुरक्षित नहीं, बृजभूषण सिंह को तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजे मोदी सरकार – मीत हेयर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 524 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Wrestlers Protest: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि बीजेपी के शासन में हमारे देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भाजपा की अनदेखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि हमारे ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बीजेपी सांसद के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराने के लिए धरना देना पड़ रहा है।

शनिवार को आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा और आप नेता व पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुरिंदर सिंह सोढ़ी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मीत हेयर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी बेशर्म हैं। हम जैसे भारतीय शर्मिंदा हैं कि पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे हमारे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इंसाफ के लिए धरना देना पड़ रहा है और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

आप नेता ने कहा कि बीजेपी के राज में यह कोई नई बात नहीं है। भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया, जिसके खिलाफ पहले से 40 मामले दर्ज थे। इतना ही नहीं उन्हें एक स्पोर्ट्स फेडरेशन का अध्यक्ष भी बना दिया। इससे ज्यादा गलत और असंवेदनशील कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नीरव मोदी, विजय माल्या, अडानी, नोटबंदी और कई अन्य मामलों पर चुप रहे लेकिन उनके आवास से सिर्फ चाार किमी दूर धरने पर बैठे ये खिलाड़ी न्याय मांग रहे हैं। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी को बोलना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

हेयर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उस राजनीतिक दल से न्याय और संवेदनशीलता की उम्मीद कर रहे हैं, जिसने रेप और हत्या के दोषी कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को संरक्षण दिया है। लेकिन बीजेपी की यही विचारधारा है। यह सब लोग जानते हैं कि भाजपा बलात्कारियों, हत्यारों और अपराधियों को संरक्षण देती रही हैं। उन्होंने पूछा कि जब देश की ओलंपियन सुरक्षित ही नहीं हैं, तो इसे देखने के बाद माता-पिता अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने की अनुमति कैसे देंगे?

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

आप नेता मीत हेयर ने बृजभूषण सिंह को बर्खास्त करने और भाजपा से निष्कासित करने व गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि वह हमारे खिलाड़ियों की बात सुने और उनकी मांगों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि एशियाई खेल और ओलंपिक नजदीक आ रहे हैं।

इन खिलाड़ियों को अपने खेल और अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए लेकिन वे यहां अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं लेकिन बीजेपी और मोदी को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है। हेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी इन खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और हम इनके लिए लड़ेंगे।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *