डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: कैंट विधानसभा हलके के जंडियाला गांव में कई युवकों ने आज भाजपा के पूर्व देहाती प्रधान स. अमरजीत अमरी की अगुवाई में भाजपा ज्वाइन की। इन युवाओं को अमरी ने प्रदेश सचिव दमन बाजवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल करवाया। भाजपा में शामिल होने वालों में रिक्की भारद्वाज, निक्कू शर्मा, ऋषि वर्मा, करवल मोहन, पवन एवं विक्की भारद्वाज समेत कई युवा शामिल थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?
इस अवसर पर स. अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा परिवार का विस्तार होता जा रहा है और इस लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल अटवाल की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव देश के विकास को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई हैं और इन्हीं नीतियों में जनता विश्वास जता रही है। भाजपा में हर वर्कर को सम्मान दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
वहीं प्रदेश सचिव दमन बाजवा ने कहा कि युवा शक्ति की बदौलत ही भाजपा घर-घर मोदी के नारे को देश के हर स्थान तक पहुंचा रही है और पंजाब में भाजपा दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है। इस अवसर पर हर्ष भारद्वाज, रमेश शर्मा, यश धीर, मधु शर्मा, मंदीप शुक्ला, अश्विनी सोंधी, रूप लाल, उमा शंकर, वरिंदर बब्बू एवं सुमित शर्मा भी उपस्थित थे।