डेली संवाद, ब्राजील। Viral News: ब्राजील के एक शख्स ने अपनी पत्नियों को खुश रखने के लिए एक बेहद ही अनोखा तोहफा दिया है। साओ पाउलो, ब्राजील के आर्थर ओ उर्सो की 6 पत्नियां हैं। उनके लिए 20 फीट लंबा बिस्तर बनाया गया है। इसे बनाने की लागत भी मामूली नहीं थी। उर्सो ने इसके लिए 81 लाख 54 हजार रुपए खर्च किए।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?
ओ उर्सो का यह बेड 20 फीट लंबा और 7 फीट चौड़ा है। इसमें कुल 950 पेंच हैं। इतने बड़े बेड बनाने में काफी लंबा समय लगा है। बताया जा रहा है कि इस बेड को बनाने में तकरीबन 15 महीने का समय लगा है। आर्थर ओ उर्सो इंस्टाग्राम के जरिए इस 20 फीट लंबे की तस्वीरें है।
https://www.instagram.com/p/Cred0pcATAJ/
इसके साथ ही उसने लिखा कि रिश्तों में खुशियां लाने के लिए मैंने वो काम किया है, जो किसी दूसरे इंसान के लिए मुश्किल होगा। मैंने दुनिया का सबसे बड़ा बेड बनाया है।” उन्होंने कहा कि कई बार मुझे सभी पत्नियों के एक साथ बैठने के लिए सोफा या फिर डबल बेड पर जगह बनानी पड़ती थी जिससे उन्हें कई बार काफी परेशानी होती थी।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा भी होता था कि कई बार हमें नीचे जमीन पर भी सोना पड़ता था। उन्होंने कहा कि वह अपनी बीवियों को अच्छी जिंदगी के लिए हमेशा काम करते थे और ऐसा ही हमेशा काम करते रहेंगे।