Alan Rickman: जाने कौन है एलन रिकमैन, जिसके लिए Google ने बनाया खास Doodle

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Alan Rickman: गूगल ने आज 30 अप्रैल को हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और हैरी पॉटर फेम ‘एलन रिकमैन’ (Alan Rickman) के सम्मान में खास डूडल बनाया है। एलेन को ब्रॉडवे प्ले ‘लेस लिआइसन्स डेंजरस’ में उनके शानदार प्रदर्शन के 36 साल पूरे होने पर एक डूडल समर्पित किया गया है। इस प्‍ले के लिए उन्होंने टोनी नॉमिनेशन पाया जिसने उनके करियर को शुरूआत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Alan Rickman
Alan Rickman

हैरी पॉटर में ‘प्रोफेसर सेवेरस स्नेप’ का आइकॉनिक रोल निभाने वाले एलन भले ही आज हमाने बीच नहीं हैं लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह हमेशा अमर रहेंगे। हॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका बड़ा योगदान रहा है। एलन रिकमैन ने अनेक यादगार फिल्मों में काम किया है, जिनमें से एक ‘लेस लाइजन्स डेंजरस’ भी शामिल है। यह फिल्म उनके करियर के शुरुआती दौर की है, जिससे उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

वहीं आज इस नाटक को 36 साल पूरे हो गए हैं और इस खुशी में गूगल ने उनकी इस यादगार भूमिका का डूडल (Google Doodle) बनाया है। बता दें कि साल 2016 में एलन रिकमैन ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। दुनिया के सबसे चहेते हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर सेवरेस स्नेप का किरदार निभाने वाले एलन रिकमैन (Alan Rickman) का जन्म 21 फरवरी 1946 को पश्चिमी लंदन में हुआ था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

उन्होंने फिल्म डाई हार्ड में खलनायक हंस ग्रूबर के रूप में उनकी भूमिका सिनेमा के इतिहास में सबसे खतरनाक विलेन में से एक के रूप में गिना जाता है। 1987 में 30 अप्रैल के ही दिन, एलन रिकमैन (Alan Rickman) ने लेस लाइजन्स डेंजरस में प्रदर्शन किया, जो एक ब्रॉडवे नाटक था जिसने उनके करियर को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसमें एंटी-हीरो ले वोकोमटे डी वालमोंट की भूमिका निभाई और यहां तककि एक टोनी भी प्राप्त किया।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *