Factory Gas Leak: लुधियाना में गैस लीक होने से बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 11 लोग बहोश, एक किमी का एरिया सील, बचाव कार्य जारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Factory Gas Leak: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के शहर लुधियाना में रविवार गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसा ग्यारसपुरा स्थित एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ बना था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। इसके बाद घटना का पता चला। जहां गैस रिसाव हुआ है, उस इमारत के 300 मीटर के दायरे में जाने पर लोग बेहोश हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है, यह जानकारी अभी नहीं आई है। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखदायी है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस बारे में जल्दी ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

 कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *