Jalandhar By Poll: ‘आप’ के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, प्रत्याशी रिंकू के पक्ष में हल्के के लोगों में भारी उत्साह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 442 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान को और गति देते हुए ‘आप’ की शीर्ष लीडरशिप की ओर से कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत जमीनी स्तर पर हल्के के वोटरों से मिलने के कार्यक्रम शुरू किये गए है। जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष (शहरी) अमृतपाल सिंह ने हल्के के वोटरों से सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए अलग-अलग आवासीय सोसायटियों में जाकर वोटरों से बात करने का अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

इस वोटर मिलनी कार्यक्रम के दौरान सूबे में ‘आप’ सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों से साझा की गई। सूबे में ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर हल्के के लोगों का ‘आप’ को पूरा समर्थन मिल रहा है और हल्का निवासियों ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जितने का दावा किया हैं।

‘आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में आयोजित इस वोटर मिलनी कार्यक्रम के दौरान योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने यहां भार्गव कैंप इलाके में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की मान सरकार ने अपनी तरह की पहली पहल के तहत राज्य के सभी निवासियों के बिजली बिल माफ कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसी तरह सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए और उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सूबा सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सार्वजनिक खदानें खोली हैं ताकि लोगों को सस्ते दामों में रेत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक साल में ‘आप’ सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं और ऐसे काम किए हैं, जिसके बारे में इससे पहले की पारम्परिक राजनीतिक पार्टियों की सरकारें सोच भी नहीं सकी।

योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने क्षेत्र के लोगों से मतदान के दिन आगे आकर मतदान करने और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताकर संसद में भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि रिंकू की जीत जालंधर हल्के की एक ऐतिहासिक जीत होगी और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी। इस वोटर मिलनी कार्यक्रम के अलावा योजना बोर्ड के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने जिले के विभिन्न स्थानों पर भी बड़ी संख्या में जनसभाएं कीं और वोटरों से रूबरू हुए।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *