Jalandhar By Poll: ‘आप’ के रोड शो ने बदली चुनाव की हवा, जालंधर वासी आए ‘आप’ के समर्थन में- सुशील रिंकू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को जालंधर के विभिन्न इलाकों में हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ा रोड से निकाला। सुशील रिंकू ने रोड शो की शुरुआत जालंधर लोकसभा क्षेत्र के समराई से किया। रोड शो समुराई से शुरू होकर जंडियाला, जंमशेर, दीना और खंमबरा होते हुए वार्ड नंबर -25 तक निकला।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

रोड शो में सुशील कुमार रिंकू और आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों की संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता समर्थक और आम लोग उनके साथ चलें। आम लोगों के बीच भी रोड शो को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जगह-जगह ‘आप’ उम्मीदवार को माला पहनाकर और फूल बरसा कर स्वागत किया एवं उनके समर्थन में नारे लगाए।

Jalandhar By Poll: 'आप' के रोड शो ने बदली चुनाव की हवा, जालंधर वासी आए 'आप' के समर्थन में- सुशील रिंकू

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि जो काम पिछली सरकारें 70 साल के दौरान नहीं कर पाई वह मान सरकार ने एक साल के भीतर कर दिखाया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक साल के दौरान पंजाब और पंजाबियों के हित में कई ऐतिहासिक और अभूतपूर्व फैसले लिए।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने लोगों से अपचुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। आम घरों के लोगों को सांसद और विधायक बनने का मौका प्रदान करती है। सांसद बनने के बाद हम जालंधर के आम लोगों की आवाज संसद में उठाएंगे और उनके हित के लिए जी जान लगाकर काम करेंगे।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *