Jalandhar By Poll: फर्जी क्रांतिकारी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों जनता का पैसा कर रहे बर्बाद- अकाली दल 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: शिरोमणी अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के सांझा उम्मीदवार डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके सरदार परकाश सिंह बादल को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि वह न केवल दलितों, किसानों और मजदूरों के मसीहा थे, बल्कि पंजाब में शांति और साम्प्रदायिक सदभाव सुनिश्चित करने के लिए अकेले जिम्मेदार थे।

फिल्लौर में चुनावी सभा कों संबोधित करते हुए डाॅ. सुखविंदर सुक्खी ने कहा कि सरदार परकाश सिंह बाल हमेशा प्रगति के पथ पर समाज के सभी वर्गों को लेकर चलते थे तथा सभी धर्मो का सम्मान करते थे और अटारी में भगवान वाल्मीकि स्थान के बड़े पैमाने पर नवीनीकरण के अलावा श्री दरबार साहिब से सटे प्लाजा और हेरिटेज स्ट्रीट के निर्माण और दुर्गियाणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए जिम्मेदार थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

उन्होंने कहा कि सरदार बादल ने कुरालगढ में श्री रविदास जी के स्थान का सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया, जो बाद में कांग्रेस शासन के दौरान बंद कर दिया गया और अब तक आप पार्टी की सरकार द्वारा इसे शुरू नही किया गया है। डाॅ. सुक्खी ने कहा कि इसके ठीक विपरीत आम आदमी पार्टी के फर्जी क्रांतिकारी अपने लिए ऐशो-आराम की चीजें जुटाने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपने सरकारी आवास की मरम्मत पर 44 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। उन्होने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनका परिवार सुरक्षा ब्यौरों को बरकरार रखते हुए चार्टर्ड विमानों में यात्रा कर पंजाब के बेशकीमती संसाधनों को बर्बाद कर रहे हैं। डाॅ. सुक्खी ने कहा कि आप पार्टी की सरकार सिख विरोधी है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने कहा कि अजनाला की घटना के बाद अमृतधारी सिखों को सताया गया और बिना किसी काराण उनके खिलाफ एन.एस.ए लगाई गई। उन्होने कहा, ‘‘ यहां तक कि मेरे हलमें बंगा के कुछ नौजवानों को बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया गया ’’। उन्होंने आप पार्टी की सरकार की भाजपा के साथ मिलीभगत कर पंजाबियों को बदनाम करने के लिए एनएसए जैसे दमनकारी कानूनों को लागू कर सिखों को अलगाववादी पेश करने के लिए निंदा की।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *