Karnataka Assembly Election: सीएम योगी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दूसरे दिन 4 जनसभाओं को किया संबोधित

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 970 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, कोप्पल। Karnataka Assembly Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार को दूसरे दिन कर्नाटक प्रचार में उतरे। कन्नड़ में बोलकर वे आमजन दिल में उतर गए। सीएम ने यहां भगवान श्रीराम व संकट मोचक हनुमान के संबंधों की चर्चा की तो सुग्रीव व शबरी का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने कर्नाटक से महर्षि वाल्मीकि को भी याद किया।

Karnataka Assembly Election: सीएम योगी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दूसरे दिन 4 जनसभाओं को किया संबोधित

इसके बाद उन्होंने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में समृद्ध भारत की चर्चा की तो वहीं जेडीएस, कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी खूब बरसे। उन्होंने बोला कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराए थे, उसी तरह विधानसभा चुनाव में उनके बेटे को हराएंगे। सीएम ने आह्वान किया कि बजरंग बली के कर्नाटक से 2024 जनवरी के बाद आप सभी प्रभु श्रीराम के मंदिर का दर्शन करने आइए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

गंगावती से भाजपा प्रत्याशी परन्ना मुनवल्ली के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से यूपी व कर्नाटक एक भारत-श्रेष्ठ भारत के आदर्श रूप रहे हैं। सीएम ने कर्नाटकवासियों को आमंत्रण दिया। बोले कि 2024 में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रभु राम के सेवक के रूप में आपके सम्मान में उत्सुक रहूंगा।

हाल ही में भारत सरकार ने गंगावती से अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उसमें बैठकर वहां दर्शन करने आइए। सीएम ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती थी। इन्होंने कर्नाटक को दंगों की आग में झोंकने का कार्य किया था पर आज तुष्टिकरण नहीं, सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात होता है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के फेल इंजन को नकारकर भाजपा की डबल इंजन सरकार पर विश्वास किया।

आज दुनिया नरेंद्र मोदी को संकटमोचक के रूप में देखती है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रायचूर सिटी शहरी से भाजपा उम्मीदवार एस. शिवराज पाटिल फिजीशियन हैं। वे हर मर्ज की दवा जानते हैं। भारत की प्रगति को बढ़ाने में कर्नाटक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बेंगलुरु का आईटी स्किल के हब के रूप में विकसित होना कर्नाटक के युवाओं के साथ ही भारत के विकास में किए जाने वाले अभियान की शुरुआत है।

Karnataka Assembly Election: सीएम योगी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दूसरे दिन 4 जनसभाओं को किया संबोधित

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की गाथा जन-जन तक पहुंचाई थी। यूपी में वाल्मीकि जन्मदिवस पर हर देव मंदिर पर यूपी में रामायण पाठ होता है। वाल्मीकि जी के नाम पर उत्सव होते हैं। सीएम ने कर्नाटक के संतों से अपील की कि भगवान राम को अपने मंदिर में विराजमान कराने वाली डबल इंजन सरकार को आशीर्वाद दें। यह वही क्षेत्र है, जहां राम और हनुमान मिले थे।

यहीं भगवान राम ने मां शबरी के जूठे बेर खाए थे। यह समता, सशक्तिरण, राष्ट्र उन्नयन व राष्ट्र को जोड़ने की भूमि है। सीएम ने कहा कि जिस अयोध्या में प्रभु राम के अस्तित्व पर कांग्रेस सवाल उठाती थी। प्रभु की लीला देखिए, आज कांग्रेस के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है। प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।

पहले खड़गे को हराया, अब उनके बेटे को हराएंगेः योगी

चित्तपूर से मणिकांत राठौर के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोट मांगा। यहां सीएम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमलावर रहे। कोरोना में खड़गे के पुत्र बेंगलुरु में आराम फरमा रहे थे। उन्हें यहां आने की फुर्सत नहीं थी। खड़गे जानते हैं कि पुत्र की जमानत जब्त होने वाली है। अब खड़गे उलजुलूल बातें कर रहे हैं। वे पीएम के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इस आयु में यह शोभा नहीं देता।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

यह दिखाता है कि कांग्रेस हार रही है और बेटे की जमानत जब्त हो रही है। उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा प्रत्याशी डॉ. उमेश यादव ने लोकसभा चुनाव में खड़गे को 1.25 लाख वोट से हराया था, वैसे ही भाजपा के युवा प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र को हराएंगे। आपने अहसास करा दिया कि चित्तपूर किसी की बपौती नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यहां की जनता चुनाव जिताकर भेजेगी।

सीएम ने कहा कि अब पीएफआई सिर नहीं उठा पाएगी। भारत के खिलाफ भड़काने वाले संगठनों को बैन किया ही जाना चाहिए। आप 28 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आगमन की पावन स्मृति के रूप में मनाते हैं। आंबेडकर को पीएम मोदी ने ही सम्मान दिया। उनके पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में पीएम मोदी ने विकसित किया।

जनहित की रक्षा करने वाले के साथ ही जनता रहेगीः योगी आदित्यनाथ

अलंद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार सुभाष गुटेदार के पक्ष में अपनी बातें रखीं। बोले कि भारत को आपसी फूट के कारण गुलाम बनाया गया था। 1947 में देश आजाद हुआ। आजादी के बाद बड़ी तमन्ना के साथ कांग्रेस को नेतृत्व दिया गया पर कांग्रेस उसी मार्ग पर चली थी, जिस पर विभाजन के कगार पर ले जाने वाली विदेशी हुकुमूत काम कर रही थी।

कांग्रेस आतंकियों का महिमामंडन करती है। इन्होंने लोकतंत्र को बंधक बनाने व बपौती बनाने का प्रयास किया, लेकिन लोकतंत्र की मालिक जनता-जनार्दन है। जो जनहित व सम्मान की रक्षा करेगा, जनता उनके साथ ही रहेगी। सीएम ने कर्नाटक में भाजपा के लिए फिर से 5 वर्ष मांगा। देश मजबूत और सुरक्षित होगा तो हम भी मजबूत और सुरक्षित होंगे। इसी सुरक्षा के लिए आपका आह्वान करता हूं।

सीएम ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आखिर यूपी में ऐसा क्या हो गया कि जनता आप पर विश्वास करती है। मैं व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं, पीएम मोदी का मार्गदर्शन व डबल इंजन की सरकार का कमाल है। 2017 के पहले हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था पर छह वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ। यूपी अब शांतिपूर्ण ढंग से विकास की प्रक्रिया से बढ़ रहा है। विकास, रोजगार से जुड़ रहा है।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *