Mann Ki Baat: मन की बात का 100वां एपिसोड आज, पीएम मोदी बोले- देश के कोने-कोने से लोगों को जोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मन की बात के 100वें एपिसोड को संबोधित किया हैं। ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) का यह एपिसोड काफी ऐतिहासिक रहा, जिसकी देशभर में स्पेशल स्क्रीनिंग से लेकर अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (United Nations Headquarters) में सीधा प्रसारण किया गया।

Mann Ki Baat: मन की बात का 100वां एपिसोड आज, पीएम मोदी बोले- देश के कोने-कोने से लोगों को जोड़ा

‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी में पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात, स्वच्छ भारत आंदोलन हो, खादी से प्रेम हो या प्रकृति से प्रेम हो, आजादी का अमृत महोत्सव हो या अमृत सरोवर की बात ‘मन की बात’ जिस विषय से जुड़ी है, वह एक जन आंदोलन बन गया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

पीएम मोदी ने कहा, ‘मन की बात मुझे कभी आपसे दूर नहीं जाने देना। मुझे याद है जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो वहां आम लोगों से मिलना सामान्य बात थी लेकिन 2014 में दिल्ली आने के बाद मैंने देखा कि यहां का जीवन बहुत अलग है। पचास साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो जाएगा। देशवासी जो मेरे सब कुछ हैं, मैं उनसे अलग नहीं रह सका।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन बन गया है। ‘मन की बात’ कोटि-कोटि भारतियों के मन की बात है। उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है। 3 अक्टूबर 2014 के दिन हमने ‘मन की बात’ की यात्रा शुरू की। मन की बात में देश के कोने-कोने से लोग जुड़े। हर आयु-वर्ग के लोग जुडे़।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *