Mann Ki Baat: मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री, जिन्होंने देश की जनता से सीधे किया संवाद- सोम प्रकाश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Mann Ki Baat: केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने जालंधर की नार्थ विधानसभा के अधीन आते मंडल नं 3 के संतोखपुरा में मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की की अध्यक्षता में आयोहित कार्यक्रम में भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं संग बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात (Mann Ki Baat) सुनी।

Mann Ki Baat: मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री, जिन्होंने देश की जनता से सीधे किया संवाद- सोम प्रकाश

सोम प्रकाश ने कार्यक्रम के उपरंत इस संबंध में बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 100वें एतिहासिक एपिसोड की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस कार्यक्रम को देखने व सुनने वाले करोड़ों लोग प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के दिन इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश की जनता से जुड़े मुद्दों को सीधे जनता से बात कर उन पर सीधी चर्चा शुरू की है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के दौरान जितनी भी बातें उन्होने कही वह सभी प्रेरणा दायक व मन को छू लेने वाली हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की जनता के साथ शुरू किए गए सीधे संवाद के रूप में ‘मन की बात’ कार्यक्रम जो शुरू किया गया है, उसका बहुत अच्छा नतीजा देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी इलेक्ट्रोनिक तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से सीधे जुड़ कर जहाँ आम लोगों को दरपेश आ रही समस्याओं को सुनते हैं, वहीं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी देते हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

सोम प्रकाश ने कहा कि विश्व आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक सौवें मन की बात कार्यक्रम का साक्षी बना है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो पूरी तरह से ग़ैर राजनीतिक है, पूरी तरह जनता को समर्पित है, पूरी तरह समाज कल्याण व जनउत्थान को समर्पित है। आज मन की बात के 100वें एपिसोड के साथ 9 वर्ष भी हो गए हैं। यह कार्यक्रम लोगों को नई दिशा प्रदान करता है।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *