Punjab News: भर्ती प्रक्रिया के कारण मुझे सरकारी नौकरी हासिल हुई; नव-नियुक्त एस.डी.ओ. ने पंजाब सरकार का किया धन्यवाद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण मुझे जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड में बतौर सब डिविजऩल अफ़सर (एस.डी.ओ.) की सरकारी नौकरी हासिल हुई है। यह बात रामपुरा फूल जि़ला बठिंडा के निवासी अनुभव सिंगला ने कही। नव-नियुक्त एस.डी.ओ. अनुभव सिंगला ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हाल ही में मुकम्मल हुई भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

जिस कारण उसको बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के यह नौकरी हासिल हुई है। उसने कहा कि वह और उसका परिवार बहुत खुश है क्योंकि उसे अपने राज्य में ही नौकरी मिल गई है। सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व अधीन सरकार राज्य के योग्य नौजवानों को पक्का रोजग़ार मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक साल में 29 हज़ार के करीब सरकारी नौकरियाँ देनी राज्य के नौजवानों के लिए बेहद खुशी वाली बात है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उसने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान के कल्याणकारी कदमों और दूरदर्शिता को सलाम करता हूँ, जिस कारण आज राज्य के नौजवान सरकारी नौकरियाँ हासिल करने में कामयाब हो रहे हैं। उसने राज्य की नौजवान पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि वह रोज़ी-रोटी के लिए विदेश जाने का ख्याल छोड़ दें और यहीं मेहनत करें, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मेहनत और मैरिट को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दे रही है।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

https://youtu.be/fVHOGqzQ3Ak
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *