Rohit Sharma: 36 साल के हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जन्मदिन पर फैंस और साथियों ने दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा ने अपने करियर में वो सबकुछ हासिल किया जो क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी की चाह होती है। उनके इस खास दिन पर बीसीसीआई, फैंस, पूर्व क्रिकेटर्स व आईपीएल की टीमों द्नारा खास अंदाज में बधाई दी जा रही है।

Rohit Sharma Birthday
Rohit Sharma Birthday
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 36वां जन्मदिन पर उनको बधाई दे रहा है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए रोहित शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं आपके अच्छे भाग्य और सफलता की कामना करता हूं। भारतीय क्रिकेट के लिए नई उपलब्धियों से भरा एक और साल हो। हमेशा खुश रहो भाई। जन्मदिन मुबारक हो।

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2007 में वनडे क्रिकेट में एंट्री मारी थी, जिसके बाद वो पूरी दुनिया में छा गए थे। इसके अलावा रोहित वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी हैं। वहीं भारतीय कप्तान इस समय दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2023 में खेल रहे है और मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे है।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

Who is Brij Bhushan Sharan Singh। कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी? | Daily Samvad











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *