डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को जालंधर के विभिन्न इलाकों में हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ा रोड से निकाला। सुशील रिंकू ने रोड शो की शुरुआत जालंधर लोकसभा क्षेत्र के समराई से किया। रोड शो समुराई से शुरू होकर जंडियाला, जंमशेर, दीना और खंमबरा होते हुए वार्ड नंबर -25 तक निकला।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?
रोड शो में सुशील कुमार रिंकू और आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों की संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता समर्थक और आम लोग उनके साथ चलें। आम लोगों के बीच भी रोड शो को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जगह-जगह ‘आप’ उम्मीदवार को माला पहनाकर और फूल बरसा कर स्वागत किया एवं उनके समर्थन में नारे लगाए।
रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि जो काम पिछली सरकारें 70 साल के दौरान नहीं कर पाई वह मान सरकार ने एक साल के भीतर कर दिखाया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक साल के दौरान पंजाब और पंजाबियों के हित में कई ऐतिहासिक और अभूतपूर्व फैसले लिए।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
उन्होंने लोगों से अपचुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। आम घरों के लोगों को सांसद और विधायक बनने का मौका प्रदान करती है। सांसद बनने के बाद हम जालंधर के आम लोगों की आवाज संसद में उठाएंगे और उनके हित के लिए जी जान लगाकर काम करेंगे।