Jalandhar News: 29वां उर्स मुबारक पर विधायक रमन अरोड़ा ने लगाई हाज़री

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मधुवन कालोनी, बस्ती बावा खेल, नज़दीक राज नगर में बाबा चाँद करीम शाह का 29वां उर्स मुबारक मेले का आयोजन डेरा बाबा गद्दी नशीन बाबा अमरदीप शाह की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में विशेष तौर पर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा एवं आप नेता अमित संघा ने शिरकत कर बाबा जी से आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) ने सभी दरबार के सेवादारों एवं शहर वासियों को मेले पर बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर ने सभी को एक जैसा बनाया है, पर मानव जीवन ने धर्मों को बांट दिया है, पर हमें एक जुट हो कर अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

इसके साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि धर्म की सेवा व रक्षा करने से ईश्वर हमेशा प्रसन्न रहते है और हमें ईश्वर को प्रसन्न रखने के लिए धार्मिक कार्यों से जुड़े रहना चाहिए। इस मौके पर परमजीत सिंह बराड़, बलविंदर कुमार सोनू, शाम लाल, सुशील कुमार, विनोद कुमार, भरत कुमार, सुरजीत सिंह, करनेल सिंह, जतिंदर कुमार, सन्नी, अजय इत्यादि।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *