Rail Roko Andolan: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के ट्रेन रोको आंदोलन का आज दूसरा दिन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Rail Roko Andolan: उनकी मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते किसानों के ट्रेन रोको आंदोलन (Rail Roko Andolan) का आज दूसरा दिन है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर-पठानकोट रेलवे लाइन पर बेमियादी धरने का आज दूसरा दिन है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

ट्रैक पर बैठे किसानो से अधिकारी बात करने पहुंचे थे पर उनकी बैठक बेनतीजा रही। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न अंदाज में पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया था। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों के रुक जाने से यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह आंदोलन अनिश्चित समय के लिए शुरु किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

किसान मजदूर संघर्ष समिति भूमि अधिग्रहण के लिए एक समान और वाजिब मुआवजे की मांग कर रही है। इसके अलावा किसान मजदूर संघर्ष समिति भी गन्ना संतुलन और मोर्चों के शहीद परिवारों को मुआवजा और रोजगार देने की मांग कर रही है। बता दें कि इस आंदोलन के चलते रूट बंद होने के कारण आज 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों के रुट भी बदले गए है।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *