BJP Foundation Day: भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र ने फहराया पार्टी का झंडा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराते हुए
ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

अविनाश चंद्र ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, तपस्या, प्रेम और बलिदान से आज यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अमृत काल को सफल बनाने के लिए पार्टी के मिलकर काम करने तथा 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश प्रेम सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सभी लोगों के हितों का ध्यान रखना भाजपा का मुख्य एजेंडा और उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के सफलतापूर्वक सारे देश में लागू किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराते हुए
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी दबे-कुचले जरूरतमंदों और गरीबों के लिए उम्मीद की किरण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशवासियों के सभी सपनों को पूरा करेगी।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *