Jalandhar By Poll: दोआबा के नए चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, Ex MLA सुशील रिंकू को AAP में लाने के लिए निभाई बड़ी भूमिका

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी ने दोआबा में बड़ा सियासी धमाका किया है। दोआबा के सबसे बड़े दलित नेता सुशील रिंकू को AAP में लाने में जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है। एक तरह से विधायक रमन अरोड़ा दोआबा की राजनीति के चाणक्य बनकर उभरे हैं। सुशील रिंकू को AAP में शामिल करवा कर रमन अरोड़ा ने सभी दलों के मुश्किलें बढ़ा दी है।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा
ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर आई बड़ी खबर, कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम

सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल करवाने वाले जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा का पार्टी में पहले से ज्यादा कद बढ़ा है। वे आप के संयोजक औऱ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सबसे विश्वासपात्र बन गए हैं। यही कारण रहा है कि कल जब रिंकू को शामिल करवाना था, तो भगवंत मान ने उन्हें अपने पीछे मंच पर बैठाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

दोआबा की सबसे अहम सीट मानी जाती जालंधर सैंट्रल हलके में कांग्रेस के दिग्गज को हराकर जब रमन अऱोड़ा विधायक बने, तभी से AAP उन्हें राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने का फैसला किया था। यही नहीं, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने रमन अरोड़ा को अभी तक जो-जो टारगेट दिए, उसे बाखूबी पूरा किया। सुशील रिंकू को आप में लाना इसी टारगेट का एक हिस्सा था, जिसे रमन अरोड़ा ने बाखूबी अंजाम दिया।

पत्नी डा. सुनीता रिंकू के साथ पूर्व विधायक सुशील रिंकू

आईए जानते हैं कौन हैं रिंकू

सुशील रिंकू पुराने सियासी खिलाड़ी हैं। इनके पिता स्व. बाबूमराम लाल और ताया स्व. संसादचंद कांग्रेस के दिग्गज नेता हुआ करते थे। दोनों ही कांग्रेस के पार्षद रहे हैं। बाबू राम लाल के निधन पर सुशील रिंकू को कौंसलर का उपचुनाव लड़ाया गया, जहां रिंकू पहली बार कौंसलर बने। इसके बाद सुशील रिंकू दोबारा कौंसलर बने।

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता मोहिंदर केपी की टिकट काट कर कौंसलर रहे सुशील रिंकू को विधानसभा की टिकट दी। जहां रिंकू ने पार्टी को निराश नहीं किया, वे जीते और विधायक बन गए। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में सुशील रिंकू हार गए। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। AAP ने उन्हें टिकट दे दी है। सुशील रिंकू की पत्नी डा. सुनीता रिंकू भी पार्षद रही हैं।

VIDEO- AAP में शामिल होने के बाद Ex MLA सुशील रिंकू ने कही बड़ी बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *