PIMS: पिम्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेडिसन विभाग में कैंप का किया गया आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। PIMS: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेडिसन विभाग में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त न्यूरोपेथी टेस्ट और शूगर टेस्ट किया गया। इस अवसर पर डाक्टरों ने मरीजों की जांच की। इस अवसर पर पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह और डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने कहा कि आज के ही दिन डब्लूएचओ की स्थापना हुई थी।

इस साल का थीम है हेल्थ फार आल। उन्होंने कहा कि इस थीम से ही जाहिह होता है कि स्वास्थ्य एक बुनियादी जरूरत हैं। उन्होंने आगे बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से कोरोना जैसी महामारी ने पूरी दुनियां को अपनी चपेट में लिया और करोड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके बाद यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हर किसी को बिना किसी रुकावट के स्वास्थ्य औऱ इलाज मिल सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

फिर चाहे कोरोना हो, टीबी हो या फिर कैंसर जेसी बिमारीयां। इस साल का थीम सभी के लिए स्वास्थ्य इसी मकसद को दिखाती है। उन्होंने कहा कि पिम्स की ओऱ से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहेया करवाने के लिए मेडिकल केंपों का आय़ोजन जारी रहेगा। लोग इन कैंपों में आकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। मेडिसन विभाग के प्रमुख डा. एन.एस नेकी ने मरीजों को जागरुक करने के लिए लेक्चर भी दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खाने पीने में परहेज न करने के कारण आज लोग बहुत सारी बिमारियों के घिरे है। इममें बच्चे, बूढे, महिलाएं सब शामिल हैं। लोग घर की दाल सब्जी छोड़ पीज़ा, बर्गर, न्यूडल जैसे चाइनीज चीजे खा रहे हैं औऱ मोटापे के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटापा बिमारियों को आमंत्रण करता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में सैर को जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

डा. एच.एल काजल, डा. कुसुम बाली, डा. भवनीत कौर डांग और डा. जसविंदर कौर ने कहा कि आजकल लोग बिमारियों जैसे कि शूगर औऱ बीपी की चपेट में तो आ रहे हैं। मगर उसकी दवाइ खाने से परहेज कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि अब हर बिमारी का इलाज संभव है।

नियमित दवाई खाने से शूगर, बीपी को भी कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शूगर, बीपी औऱ मोटापा सारी बिमारयों की ज़ड़ है। अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियों का प्रयोग जरूर करें ताकि बिमारियों पर काबू पाया जा सकें। इस अवसर पर मेडिसिन विभाग के डा. सुनील कुमार शर्मा ने भी संबोधन किया।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

https://youtu.be/FcSX_NGDKmU
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *