Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना के मामलों में वृद्धि, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 584

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना (Corona) का कहर कम होने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से 4301 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 3835 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 159 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। कल 111 नए मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में 12 कोरोना पीड़ित ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनमें से 12 मरीज लेवल-2 के हैं जबकि 4 मरीज लेवल-3 के हैं। हालांकि अभी तक राज्य में कोई भी कोरोना पीड़ित गंभीर हालत में नहीं है जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया हो।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

पंजाब के 23 में से 17 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। मोहाली, जालंधर और लुधियाना में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है मोहाली हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। मोहाली में 177 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 51 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Video- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *