Jalandhar News: जालंधर में दिवंगत संतोख चौधरी के घर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आज जालंधर में संतोख चौधरी के घर पहुंचे है। यहां उन्होंने उनकी पत्नी और उनके बेटे के साथ मुलाकात की। यहां हम आपको बता दे कि जब सतोख चौधरी का निधन हुआ था तब नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज मामले में जेल में सजा काट रहे थे। पूरे दस महीने सजा काटने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

जिसके बाद वह आज जालंधर में संतोख चौधरी के घर पर दुःख सांझा करने पहुंचे है। इस मौके पर उनके साथ राजिंदर बेरी, परगट सिंह व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। बता दे कि जालंधर से सांसद संतोख चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके बाद जालंधर लोकसभा की सीट खाली हो गयी थी और इसके बाद जालंधर लोकसभा उपचुनाव का सिलसिला शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

यहां हम आपको बता दे कि कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी को उम्मीदवार का टिकट दिया है। सिद्धू पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका के साथ मुलाकात करने दिल्ली भी गए थे और इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी। जिसकी जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर पर शेयर की थी।

Video- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *