Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना का हाहाकार, सक्रीय मामलों की संख्या पहुंची 636

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। पूर्व में लिए गए 1119 सैंपल में से 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर से 1242 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 636 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

जानकारी के मुताबिक राज्य में 13 मरीज लेवल-2 और 3 के हैं। जालंधर में लेवल-3 के एक मरीज की हालत गंभीर है। जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही बाकी 12 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। बताया जा रहा है कि जिनकी हालत गंभीर है वे डायबिटीज, हाइपरटेंशन समेत कई बीमारियों से ग्रसित हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

कोरोना मामलों के मामले में मोहाली टॉप पर बना हुआ है। मोहाली से 78 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 18 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। साथ ही जालंधर में कोरोना के मामलों में कमी आई है। जालंधर में 208 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से सिर्फ 3 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *