Somvar Ke Upay: वैशाख माह में सोमवार को करें ये उपाय, शिवजी की होगी पूर्ण कृपा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Somvar Ke Upay: वैशाख माह आरंभ हो चुका है। सनातन धर्म के अनुसार इस महीने को धर्म-कर्म आदि के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस महीने में अपने इष्टदेव की आराधना कर उनका आशीर्वाद सहजता से प्राप्त किया सकता है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है।

मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। सोमवार के दिन उत्तर दिशा की ओर मुंह करके शिवलिंग की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। वैशाख के पावन माह में यदि आप भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

रुद्राभिषेक करें

रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इस प्रकार शिव के रूद्र रूप के पूजन और अभिषेक करने से जाने-अनजाने होने वाले पापाचरण से भक्तों को शीघ्र ही छुटकारा मिल जाता है और साधक में शिवत्व रूप सत्यं शिवम सुन्दरम् का उदय हो जाता है।

गलंतिका बंधन

स्कंद पुराण के अनुसार इस माह में जल दान का सर्वाधिक महत्व है अर्थात अनेकों तीर्थ करने से जो फल प्राप्त होता है वह केवल वैशाख मास में जलदान करने से प्राप्त हो जाता है। इस माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाने या गलंतिका बंधन करने का (मटकी लटकाना) विशेष पुण्य बताया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, पुष्प धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाने से भगवान शंकर जल्द प्रसन्न होते हैं।

VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *