Jalandhar By Poll: अटवाल की विजय यात्रा में चुनाव लड़े सभी BJP नेता झोंके अपना अनुभव- अश्विनी शर्मा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने भाजपा के पूर्व पार्षदों और पार्टी की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके सभी नेताओं के साथ एक विशेष बैठक की।

Jalandhar By Poll: अटवाल की विजय यात्रा में चुनाव लड़े सभी BJP नेता झोंके अपना अनुभव- अश्विनी शर्मा

इस बैठक में जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष एवं पार्षद सुशील शर्मा, अश्वनी भंडारी, भगवंत प्रभाकर, रवि महेंद्रू, सुभाष सूद, इंद्रजीत सहगल, मिंटा कोछड़, पुरुषोत्तम हैप्पी, विवेक खन्ना, राजीव ढींगरा, जितेंद्र जींद, गोपाल दास गुप्ता, किशन लाल शर्मा, राम लुभाया कपूर, अजय चोपड़ा, राजू मागो, किरण जगोता, सुमंत सहगल, डॉक्टर भारद्वाज, रवि महेंद्रू, कमलजीत सिंह बेदी आदि भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

अश्विनी शर्मा ने इस बैठक में उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए भाजपा के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को जिताने के लिए आपको अपना अपना सारा अनुभव झोंकना होगा। शर्मा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा का चुनाव पहली बार अकेले लड़ रही है।

इसलिए यह चुनाव जीतना भाजपा के जरूरी भी है और इसे जीत कर भाजपा एक नया इतिहास रचेगी। इसलिए सभी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में डटना होगा। जो लोग भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़े हैं और जो पार्षद रह चुके हैं, उन्हें अपने अपने वार्ड को जिताने के लिए पूरी ताकत और अपना अनुभव दोनों लगाना होगा। अगले 10 दिन तक दिन रात एक करना होगा ताकि जालंधर लोकसभा (Jalandhar By Poll) की सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली जा सके।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के दौरान कांग्रेस के सांसद ने शहर की सुध नहीं ली। इसलिए जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा का सांसद होना बहुत जरूरी है। लोगों को भी अब भाजपा से ही सारी उम्मीदें हैं, क्योंकि ना तो कांग्रेस ने जालंधर के लिए कुछ किया और ना ही अब आम आदमी पार्टी की सरकार की कुछ कर रही है।

ऐसे में लोगों को विश्वास है कि जिस तरह से गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की सरकारों ने विकास किया है। उसी तरह अब जालंधर और पंजाब का विकास भी भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसलिए इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनाने के लिए सभी नेता व कार्यकर्त्ता एकजुट होकर अपने अपने अनुभव से जोर लगाएं।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *