Jalandhar By Poll: अर्जुन मेघवाल ने जालंधर के विकास हेतु भाजपा सांसद चुनने का जनता से किया आह्वान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: संसदीय मामले और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मूल्यत: दो सिद्धांतों पर काम करती है। एक विकास और दूसरा सुशासन। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी चुनाव हो या उपचुनाव हो भाजपा सिर्फ दो बातों पर ही फोकस करती है वो है सुशासन और विकास।

Jalandhar By Poll: अर्जुन मेघवाल ने जालंधर के विकास हेतु भाजपा सांसद चुनने का जनता से किया आह्वान

अर्जुन मेघवाल ने कहा कि यदि जालंधर के लोग भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को सांसद बनाते हैं तो जालंधर का विकास भी ज्यादा होगा और नागरिकों को अच्छी सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 100 से ज्यादा योजनाएं हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद तैयार किया और लागू किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच भी रहा है। अगर भाजपा का सांसद बनता है तो वह सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों की आवाज संसद में उठाएगा और जो वर्ग योजनाओं से वंचित है, उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करेगा। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक साल के कार्यकाल में पंजाब की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

गुड गवर्नेंस का नामोनिशान नहीं और पंजाब का विकास रुक चुका है। जनकल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चली जा रही हैं और पंजाब सरकार उसके नाम बदल कर अपने द्वारा चलाए जाने का झूठ जनता के सामने बोल रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी केंद्र सरकार की अच्छी योजनाओं को सभी सरकारों को हूबहू लागू करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी किसी राज्य के साथ पक्षपात नहीं करती। सभी योजनाओं को समान रूप से सभी राज्यों में लागू किया जाता है। भले ही भाजपा शासित राज्य हो या गैर भाजपा शासित राज्य हों। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी किसी के फंड को नहीं रोकती, अगर किसी राज्य ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए फंड का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) नहीं भेजा है तो उस स्थिति में ही ग्रांट अथवा फंड रोका जाता है।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई यात्रा को जितना सुगम बनाया है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई यात्रा आम लोगों की पहुंच तक बना दी है। कई नए एयरपोर्ट शुरू किए गए हैं और यह सैक्टर आगे जाकर और भी प्रगति कराने वाला है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन, मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *