Jalandhar By Poll: कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन, अकाली नेता हुए पार्टी में शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, फिल्लौर। Jalandhar By Poll: लोकसभा क्षेत्र जालंधर में 10 मई को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी के चुनाव प्रचार अभियान को उस समय जबरदस्त समर्थन मिला, जब शिरोमणि अकाली दल के जिला उपाध्यक्ष तिलक राज नम्बरदार अपने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

इस अवसर पर उनके साथ सोमनाथ, सोमी, माखन लाल, सुनहरी और बिमला देवी सहित अन्य लोग भी शामिल हुए। गोराया में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए तिलक राज ने कहा कि पंजाब के लोग शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं और जालंधर उपचुनाव इन पार्टियों को सबक सिखाने का सुनहरा मौका है

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। कांग्रेस पार्टी सबका सर्वांगीण विकास करने वाली पार्टी है और समाज की प्रगति के लिए चिंतित हर व्यक्ति का कांग्रेस में स्वागत है।

फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने कहा कि वह सभी नए शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हैं और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने दिवंगत पिता संतोख सिंह चौधरी से प्रेरणा लेकर वे भी लोगों की सेवा में दिन-रात लगे हैं और उनके घर के दरवाजे हर कार्यकर्ता के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित है और जनता के प्यार और समर्थन से पार्टी आगे बढ़ेगी।

इस मौके पर तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करणबीर सिंह बुर्ज, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अजीत सिंह ढिल्लों, नवरूप सिंह डालेके, सर्वजीत सिंह सरपंच, पुनीत सोहल, हैप्पी जौहल, अवतार सिंह ढिल्लों, गुरपाल सिंह जगतपुरा, रवेल सिंह जगतपुरा, कमलेश कुमार लंबरदार, हुसन लाल, मलकीत सिंह गेहरी आदि मौजूद रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *