Jalandhar By Poll: सुक्खी ने कांग्रेस को सांसद के रूप में चौधरी संतोख की 3 उपलब्धियां बताने की दी चुनौती

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 506 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: शिरोमणि अकाली दल- बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने आज कहा है कि चौधरी संतोख सिंह, जिनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है, के परिवार ने वोट के सभी अधिकार खो दिए हैं, क्योंकि वह लगभग तीस साल से सत्ता में रहने के बावजूद हलके लिए कुछ भी करने में विफल रहे हैं।

नकोदर में बड़ी संख्या में जनसभा को संबोधित करते हुए डाॅ. सुक्खी ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह इस हलके से लगातार दो बार चुने जाने के बावजूद कुछ भी करने में नाकाम रहे हैं, मैं कांग्रेस पार्टी को चौधरी संतोख सिंह की हलके लिए किए कार्यों की तीन उपलब्धियां बताने की चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा कि यदि वह ऐसा करने में सफल रहे तो मैं स्वीकार करूंगा कि परिवार का इस हलके के वोटों पर अधिकार है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

यह कहते हुए कि उन्होने दस दिनों से अधिक के दौरान हलके का दौरा करते समय पाय कि वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होने कहा, ‘‘ चैधरी संतोख को पिछले नौ सालों के दौरान खर्च करने के लिए 50 करोड़ रूपये मिले, लेकिन बुनियादी तौर पर उन्होने ऐसा कुछ भी नही किया , जिससे पता चले कि हलके में कोई सकारात्मक बदलाव किया है’’।

डाॅ. सुक्खी ने आम आदमी पार्टी की सरकार को बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह दोनों को विफल करने के लिए भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘‘आप पार्टी की सरकार ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जंयती को राजकीय समारोह के रूप में नही मनाया और यहां तक कि उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर करके पूरे अनुसूचित जाति समुदाय का अपमान किया है, जिसमें कहा गया कि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के पास राज्य कानून अधिकारी की नियुक्ति के लिए आवश्यक बुद्धि नही है’’।

आम आदमी पार्टी को दलित विरोधी बताते हुए डाॅ. सुक्खी ने कहा ,‘‘ सरकार राज्यसभा में सात सीटें खाली होने के बावजूद एक भी दलित उम्मीदवार को नामांकित करने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता हम जानते हैं कि किस तरह बाहरी कारणों से नियुक्ति दी गई’’।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

शिअद-बसपा उम्मीदवार ने महिलाओं से कहा कि वह आप पार्टी उम्मीदवार से वोट मांगने से पहले हर वयस्क महिला के खाते में 14000 रूपया जमा करना सुनिश्चित करने का आग्रह करें। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकू ने एक महीने पहले कांग्रेस में रहते हुए यह दावा किया था कि आप पार्टी को अपने किए गए वादे से पीछे नहीं हटना चाहिए’’।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह वडाला ने भी जनसभाओं में आप-भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि आप पार्टी की सरकार ने राज्य में अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को लाने के लिए केंद्र के साथ मिलीभगत की और फिर सिखों को अलगाववादी के रूप में चित्रित करने के लिए नौजवानों पर एनआईए कानून लगाया गया।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *