Kangana On Salman Threats: सलमान खान को जान से मारने की धमकी पर कंगना रनौत ने दिया अपना रिएक्शन, पढ़े क्या कहा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kangana On Salman Threats: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकियों पर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने कहा कि सलमान खान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा मिल रही है। देश सुरक्षित हाथों में है, इसलिए सुरक्षा को लेकर डरने की कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

दरअसल, सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई जा रही सुरक्षा के बारे में बात की। उन्होंने कहा- ”यूएई में सब कुछ सुरक्षित है, भारत के अंदर थोड़ी दिक्कत है।” कंगना ने कहा- हम एक्टर हैं। केंद्र सरकार ने सलमान खान को सुरक्षा मुहैया कराई है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संरक्षण मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसलिए डरने की कोई बात नहीं है। मुझे धमकी भी दी गई, जिसके बाद सरकार ने मुझे सुरक्षा भी दी। आज देश सुरक्षित हाथों में है, हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। बता दें, इस साल की शुरुआत में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा एक्टर को मुहैया कराई थी।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *