Khelo India: प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम से प्रभावित हो नौजवान स्पोर्ट्स से जुड़े- अविनाश राय खन्ना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Khelo India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ‘खेलो इंडिया’ (Khelo India) अभियान से देश भर के युवा प्रभावित होकर स्पोर्ट्स तथा बॉडी फिटनेस के साथ जुड़े हैं। इससे जहां युवाओं का ध्यान खेलों की तरफ गया है, वहीं देश को भी अच्छे खिलाड़ी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

यह बातें भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने नौजवानों को अपने संबोधन में कही।  वह आज सुबह भाजपा स्पोर्ट्स सेल की ओर से आयोजित ‘रन फॉर मोदी कार्यक्रम’ के दौरान युवाओं की मैराथन के दौरान उपस्थित नौजवानों को संबोधित कर रहे थे।

इस मैराथन को पूर्व मिस्टर वर्ल्ड प्रेम चंद डेगरा ने झंडी देकर रवाना किया। मैराथन की शुरुआत गुरु नानक मिशन चौक से हुई। राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब का नौजवान आज जिस तरह से नशे की दलदल में धंस रहा है, उससे बाहर लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया स्पोर्ट्स कार्यक्रम बहुत अच्छा साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स से जहां बॉडी फिट होती है वही इसमें कैरियर बना कर युवाओं का भविष्य भी उज्जवल बन रहा है। इसलिए युवाओं को किसी ना किसी स्पोर्ट्स में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष रमन घई ने इस अवसर पर कहा है कि स्पोर्ट्स सेल हमेशा से ही खेलों को प्रोत्साहित करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और रहेगा।

स्पोर्ट्स के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के सभी सदस्य इंद्र कुमार सिंह अटवाल की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की जीत में भी अहम भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, स्पोर्ट्स सेल के जिला प्रधान हिमांशु शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश महामंत्री यजीत हुरिया, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज नितिन बहरोल, कुणाल गोस्वामी, राकेश शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *