LPG Price Reduced: सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें अब कितना हो गया दाम

Daily Samvad
2 Min Read
LPG cylinders
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। LPG Price Reduced:1 मई यानि यानी मजदूर दिवस (Labour Day) पर सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार LPG के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की है। कंपनियों ने एक मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 171. 50 रुपये की कमी की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

यहां आपको बताना जरूरी है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1856.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका रेट 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये है। नए रेट तेल कम्पनियों ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

आपको बता दें कि हर महीने की एक तारीख को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां गैस का दाम रीवाइज करती हैं। एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस सिलेंडर करीब 92 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए थे।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *