Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया ने ‘आप’ के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 660 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज करतारपुर के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है, क्योंकि उन्होने अपने बेटे को सबइंस्पेक्टर के रूप में भर्ती सुरक्षित करने के लिए 50 फीसदी विकलांगता दर्शाई है तथा इस अवैध कार्य में मिलीभगत करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया ने 'आप' के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

अकाली नेता ने यह भी खुलासा किया कि कैसे आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा गैर पंजाबियों को अत्यधिक उच्च वेतन पर काम पर रखा जा रहा है, जो इस क्लाज का उल्लंघन है, जिसमें सभी उम्मीदवारों को पंजाबी का ज्ञान होना आवश्यक है। इनमें दिल्ली के ओखला के आदिल आजमी शामिल हैं, जिन्हे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओएसडी (मीडिया) के साथ साथ सरकारी घर और वाहन के भत्तों के साथ 1.50 लाख रूपये और 1.25 लाख रूपये के वेतन पर सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि करतारपुर के विधायक और पंजाब पुलिस के पूर्व डीसीपी बलकार सिंह के बेटे सिशोभितवीर सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में उर्तीण नही हुए थे, जिसके लिए प्रक्रिया अगस्त 2021 में पिछली कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी। उन्होने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग में परीक्षा उर्तीण करने में विफल रहने के एक साल से अधिक समय के बाद शिशोभितवीर ने अपनी श्रेणी बदलने की मांग की।

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया ने 'आप' के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

‘‘ 20-10-22 को राज्य के डीसीपी ने पूर्व डीसीपी के अनुरोध पर एक पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि उनका बेटा विकलांग पुलिस अधिकारियों के बच्चों को दिए गए दो फीसदी आरक्षण के तहत भर्ती के लिए योग्य है और बलकार सिंह 50 फीसदी विकलांग है’’। सरदार मजीठिया ने कहा कि शिशोभितवीर ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया ओर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी, जिसमें 4000 उम्मीदवारों को शाॅर्टलिस्ट किया गया था, वह झूठा था।

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया ने 'आप' के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

सरदार मजीठिया ने यह साबित करने के लिए तस्वीरें दिखाई कि बलकार सिंह 50 फीसदी विकलांग नही है, जैसा कि दावा किया गया था। उन्होने यह भी कहा कि नियमानुसार सरकारी पद के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार एक बार आवेदन जमा करने के बाद अपनी श्रेणी में बदलाव नही कर सकता है।

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया ने 'आप' के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा , ‘‘ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान करतारपुर विधायक की मदद करने के लिए आगे आए और राज्य के डीजीपी ने भी विधायक को गलत प्रमाण पत्र दिया है , दोनों मुददों की जांच की जानी चाहिए और सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए’’। मीडिया विभाग में दो भर्तियों के बारे में बोलते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि दोनो भर्तियों को रदद किया जाना चाहिए, क्योंकि उम्मीदवारों ने मैट्रिक स्तर तक पंजाबी का अध्ययन नही किया है।

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया ने 'आप' के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

उन्होने दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों से अधिकारियों को भर्ती किए जाने की भी निंदा की। उन्होने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि पंजाब के पास कोई प्रतिभा नही है’’। उन्होने कहा कि हाल ही में सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए दो योग शिक्षकों को एक एक लाख रूपये के वेतन पर नियुक्त किया है। उन्होने कहा कि इसी तरह सत्य गोपाल को रेरा का चैयरमैन, राकेश गोयल को मैंबर रेरा और सतबीर बेदी को पीएसईबी का चेयरपर्सन बनाकर दिल्ली के पूर्व अफसरशाहों को पंजाब में एडजस्ट किया जा रहा है।

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया ने 'आप' के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ फिर से जुड़ने का सवाल ही पैदा नही होता। उन्होने कहा कि भाजपा पंजाब में किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है, तथा किसानों को हर स्तर पर परेशान किया जा रहा है, जिसमें उनके गेंहू की उपज के मूल्य में कटौती के साथ साथ एनएसए जैसे दमनकारी कानूनों के तहत नौजवानों को प्रताड़ित किया जाना शामिल है।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *