Punjab News: बठिंडा में नगर पंचायत भाई रुपा के सौंदर्यीकरण के लिए पंजाब सरकार ख़र्च करेगी करोड़ों- डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने आज ऐलान किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बठिंडा की नगर पंचायत भाई रुपा के सौंदर्यीकरण पर 2.53 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। प्रोजैक्ट का उद्देश्य क्षेत्र के समूचे सौंदर्यीकरण को फिर सुरजीत करना और बढ़ाना है।

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के हिस्से के तौर पर सरकार की तरफ से इलाके के कई छप्पड़ों को फिर सुरजीत करने का काम किया जाएगा। डेरा खूंह वाला के नज़दीक 54.71 लाख रुपए की लागत से छप्पड़ का काया कल्प किया जाएगा, जबकि विश्वकर्मा मंदिर के नज़दीक 51.99 लाख रुपए की लागत से छप्पड़ का नवीनीकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

गुरुद्वारा मानसरोवर के नज़दीक छप्पड़ को 32.59 लाख रुपए की लागत के साथ सुरजीत किया जाएगा, जबकि काले बाग़ रोड के छप्पड़ को 47.32 लाख रुपए की लागत के साथ सुरजीत किया जाएगा। 63.31 लाख रुपए की लागत के साथ नामधारी तालाब को भी सुरजीत किया जाएगा।

छप्पड़ों को फिर सुरजीत करने के इलावा, सरकार की तरफ से वार्ड नं-2 और वार्ड नं-5 में दो इन सीटू (स्क्रीनिंग कम गरिट्ट चेंबर) भी बनाऐ जाएंगे। जिनकी प्रति इन सीटू लागत 1.67 लाख रुपए होगी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

डॉ. निज्जर ने आगे कहा कि सौंदर्यीकरण प्रोजैक्ट न सिर्फ़ क्षेत्र की समूची छवि को बढ़ाएगा बल्कि निवासियों और सैलानियों के लिए एक और सुहावना और आंनददायक वातावरण भी प्रदान करेगा। प्रोजैक्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और सरकार का लक्ष्य है कि काम को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *