Punjab News: बरनाला के सुखप्रीत सिंह ने जूनियर फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जूनियर फेडरेशन कप में लड़कों के तीहरी छलांग (Tripple Jump) मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुखप्रीत सिंह को मुबारकबाद दी है।

Punjab News: बरनाला के सुखप्रीत सिंह ने जूनियर फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक

बरनाले जिले के गाँव पंधेर के सुखप्रीत सिंह ने थिरूवनामलाई (तमिलनाडु) में जूनियर फेडरेशन कप 15.76 मीटर तीहरी छलांग लगा कर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर नेशनल चैंपियन बनने के इलावा सुखप्रीत सिंह ने अगले महीने दक्षिणी कोरिया में होने वाली जूनियर एशियन एथलैटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

मीत हेयर ने सुखप्रीत सिंह की इस उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय एथलीट की सख़्त मेहनत और उसके कोचों और माता-पिता को दिया।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

खेल मंत्री ने आगे कहा कि बरनाला जिले के लिए भी गर्व वाली बात है कि एथलैटिक्स में थोड़े से समय के दौरान अकशदीप सिंह और दमनीत सिंह की उपलब्धि के बाद सुखप्रीत सिंह ने चमक बिखेरी है। तीनों उभरते एथलीटों के इवेंट भी पैदल तौर, थ्रोअर और जंपर अलग-अलग हैं।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *