Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब घोटाले में नाम आने के बाद राघव चड्‌ढा का बयान आया सामने, बोले ..

Daily Samvad
2 Min Read
raghav-chadha
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 219 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) मामले में ईडी (ED) के दूसरे सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्‌ढा (Raghav Chadha) का नाम भी सामने आया है। हालांकि, उसे आरोपित नहीं किया गया है। इससे पहले मंगलवार सुबह आप सांसद संजय सिंह का भी नाम सामने आया था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

चार्जशीट में इस बात का जिक्र था कि उन्हें 82 लाख रुपये का चंदा मिला था। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में राघव चड्‌ढा की ओर से भी सफाई सामने आई है। जिस पर उन्होंने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है। चड्‌ढा ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि ईडी की चार्जशीट में मेरे नाम को लेकर चल रही खबरें वास्तव में गलत हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। ईडी की किसी भी शिकायत में मुझे आरोपी नहीं बनाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए मेरा नाम लिया जा रहा है। मैं ऐसी किसी बैठक में मौजूद नहीं था।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *