Goldy Brar: मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गोल्डी बराड़ के खिलाफ कनाडा पुलिस का बड़ा एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Gangster Goldy Brar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, कनाडा। Goldy Brar: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर (Sidhu Moosewala Murder) के मास्टरमाइंड गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर कि कनाडा पुलिस ने गोल्डी बराड़ का नाम 25 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में जोड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों इंटरपोल ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मामले को लेकर कनाडा की पुलिस से कई बातें साझा की थीं।

Goldy Brar: मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गोल्डी बराड़ के खिलाफ कनाडा पुलिस का बड़ा एक्शन

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

कनाडा की पुलिस द्वारा जारी 25 मोस्ट वांटेड आरोपियों की सूची में गोल्डी बराड़ का नाम भी शामिल हो गया है। वह लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। उस पर इनाम भी रखा गया है, जबकि उस पर हत्या का भी आरोप लगाया गया है। Bolo (Be on the lookout) प्रोग्राम Director Max Langlois ने आज 25 अपराधियों की तस्वीरें जारी की है, इनकी गिरफ्तारी में सहायता करने वालों को $50,000 से $250,000 इनाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस था। लॉरेंस ने पूरी प्लानिंग की जिसे उनके भाई अनमोल, कनाडा में सहयोगी गोल्डी बराड़ और भतीजे सचिन थापन ने अंजाम दिया। शार्प शूटर 25 मई को ही मानसा पहुंचे थे। वे तभी से मूसेवाला को मारने के मौके की तलाश में थे। उन्होंने 27 मई को भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। मूसेवाला को मारने वाले 8 शार्प शूटर थे।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *