Jalandhar By Poll: लोकसभा उपचुनाव जालंधर की दिशा और दशा करेंगे तय- केडी भंडारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के परिणाम जालंधर और पंजाब की दशा और दिशा निर्धारित करेंगे। इसलिए जालंधर के विकास और पंजाब की प्रगति के लिए भाजपा के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल का जीतना बहुत ही आवश्यक है। यह बातें पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के. डी. भंडारी ने फ्रैंड्स कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

वह भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वहां पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ इंदर इकबाल सिंह अटवाल के भाई रॉकी अटवाल भी मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सांसद ही जालंधर का विकास करवा सकता है। इससे पहले कांग्रेस का सांसद 9 साल तक रहा, मगर जालंधर का विकास तो क्या होना था उलटा स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपए भी घोटाले की भेंट चढ़ गए।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसलिए जरूरी है कि भाजपा का प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल संसद में पहुंचें और जालंधर की आवाज बनें और इसके लिए हम सबको मिलकर उन्हें 10 मई को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना होगा।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष विज और भाजपा स्पोर्ट्स सैल के जिला प्रधान हिमांशु शर्मा ने केडी भंडारी, राकेश राठौर और रॉकी अटवाल को आश्वस्त किया कि 10 मई को इलाके की एक एक वोट भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में डालने के लिए लोगों को तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जगमोहन मागो, राजेंद्र अग्रवाल, राजीव गोयल, अनिल बहल, कुलदीप दीपा, गुरदीप घोषा, अंजू शर्मा, कुसुम शर्मा, पिंकी बेदी, मधु सेठी, मनीषा बहल, वीनस वर्मा, विक्की सोनी, अनिल वर्मा, अश्वनी मल्होत्रा, सुभाष गुप्ता, गुरबख्श मदान, अनिल बहल, पूरब, अश्वनी सोनी, अनिल अरोड़ा, अतुल टंडन, राजेश वर्मा, हरीश कपूर आदि भी उपस्थित थे।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *