Jalandhar By Poll: ‘AAP’ की नीतियों व मान सरकार के कार्यों से प्रभावित लोगों का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) की नीतियों और भगवंत मान सरकार के कार्यों से पार्टी को लेकर जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में हल्के की विभिन्न पार्टियों के वर्करों सहित आम लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर यहां पंजाबी बाग में हुई बैठक के दौरान राम बिलास, हरि राम, संदीप, मुन्ना, संतोष, कृष्णा, रमेश, सुरेश, सतीश, सुरजीत, संजय सहित कई अन्य ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। बैठक के दौरान मौजूद पंजाबी बाग़ क्षेत्र के निवासियों ने जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी ‘रिंकू’ को बड़े अंतर से जिताने का दावा किया।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

आम आदमी पार्टी (AAP) की यहां पंजाबी बाग में बैठक के दौरान मान सरकार के कार्यों से प्रभावित बड़ी संख्या में भाजपा (BJP) कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो गए। ‘AAP’ पंजाब के महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर करतारपुर हल्के के विधायक बलकार सिंह, जिलाध्यक्ष इंद्रवंश सिंह, संयुक्त सचिव स्पोर्ट्स विंग पंजाब हरिद्वारी लाल यादव, संजय कुमार मंडल सेवादार वार्ड नंबर 4, वीर सिंह (सोनू) आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और विधायक बलकार सिंह ने अपने संबोधन के दौरान पंजाबी बाग वासियों को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां पंजाबी बाग में अभी तक जो काम नहीं हुए हैं, वे काम पूरे किए जाएंगे।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए ‘आप’ (AAP) उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को वोट देकर विजयी बनाये और उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में संसद में भेजें, ताकि जालंधर (Jalandhar) हल्के का विकास हो सके।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *