Jalandhar By Poll: पंजाब की तरक्की व खुशहाली के लिए मोदी और भाजपा को करें मजबूत: दलजीत सिंह कोहली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: यूपीए की सरकार में 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह कोहली ने पंजाब व जालंधर की जनता से आह्वान किया कि पंजाब के विकास और तरक्की के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाथ मजबूत करने चाहिए और जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) से इसकी शुरुआत की जानी चाहिए।

 

भाजपा के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में भाजपा के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को भारी मतों जिताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों के ज्यादा करीब हैं। इसलिए पंजाब की प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें। दलजीत सिंह कोहली ने कहा कि वह देशहित्त में और पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

डॉ मनमोहन सिंह उनके पिता के समान हैं पूरा देश उनका आदर करता है भारत की जनता पार्टी भी उनका सम्मान करती है। इसलिए वह उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वह कांग्रेस में क्यों गए, यह उनका निजी फैसला था।

 

मैं भारतीय जनता पार्टी की सपोर्ट क्यों कर रहा हूं इस बारे में भी उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को पिता के समान मानने वाले दलजीत सिंह कोहली ने डॉ मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान यूपीए सरकार में हुए घोटालों पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

दलजीत सिंह कोहली ने कहा कि देश में जहां जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं वह राज्य तरक्की करके पंजाब से बहुत आगे निकल गए, मगर पंजाब पिछड़ रहा है। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, ताकि पंजाब भी तरक्की कर सके।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि दिलजीत सिंह कोहली स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा के समर्थन में आए हैं।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *