Jalandhar By Poll: पंजाब की कानून व्यवस्था जब तक ठीक नहीं होगी, इन्वेस्टमेंट नहीं आएगी- विजय रुपाणी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 649 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: भाजपा पंजाब के प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) की लड़ाई कांग्रेस या भाजपा के बीच नहीं बल्कि नीति और अनीति के बीच है, भ्रष्टाचार और इमानदारी के बीच है। अगर जालंधर की इंडस्ट्री ठान ले कि जालंधर व पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए बदलाव लाना है, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

Jalandhar By Poll: पंजाब की कानून व्यवस्था जब तक ठीक नहीं होगी, इन्वेस्टमेंट नहीं आएगी- विजय रुपाणी

यह बातें विजय रुपाणी गत दिवस एक निजी होटल में आयोजित शहर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक बैठक में संबोधित करते हुए कहीं। इस बैठक में पहुँचने पर उद्योगपतियों के शिष्टमंडलने विजय रुपाणी, केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह का पुष्पगुच्छ व दोशाला भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान महानगर के प्रमुख उद्योगपतियों ने अपनी समस्याएं भी रखी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

विजय रूपाणी ने कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार रही मगर तब केवल घोटाले हुए। देश में निराशा का माहौल था, युवा हताश था। ऐसे में जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो देश का माहौल बदला। उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए निरंतर योजनाएं बनाई और लागू किया। आज भारत विश्व में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और जल्द ही वह तीसरे स्थान पर होगा।

उन्होंने कहा कि अगर पंजाब की कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो इन्वेस्टमेंट भी नहीं आएगी। उन्होंने उद्योगपतियों से भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को जिताने में अपना पूर्ण सहयोग करने आह्वान करते हुए कहा कि अगर भाजपा प्रत्याशी अटवाल विजयी होते हैं तो उनकी तरफ वो विश्वास दिलाते हैं कि जालंधर के उद्योगों की समस्याएं पहल के आधार पर हल की जाएंगी।

Jalandhar By Poll: पंजाब की कानून व्यवस्था जब तक ठीक नहीं होगी, इन्वेस्टमेंट नहीं आएगी- विजय रुपाणी

सोम प्रकाश ने इस अवसर पर उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जो भी योजनाएं बनाती हैं, वह उद्योग जगत से बैठक करने के बाद ही तैयार होती हैं। उन्होंने कहा कि देश की इंडस्ट्री के दम पर ही भारत दुनिया में तीव्र गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बना है। आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योग जगत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था वाला देश बनाना है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

पंजाब को भी यदि आर्थिक तौर पर मजबूत होना है तो यहां पर स्टेबिलिटी और लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होना बहुत जरूरी है और इसके लिए प्रदेश में भाजपा सरकार का होना बहुत जरुरी है। उन्होंने उद्योगपतियों से भाजपा के प्रत्याशी अटवाल के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत इस लोकसभा उपचुनाव से होनी चाहिए।

पंजाब की सबसे बड़ी समस्या, यूथ का पढ़ाई के लिए विदेश जाना

लघु उद्योग भारती के जिला प्रधान विवेक राठौर ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या यूथ का पढ़ाई के लिए विदेश चले जाना है और उत्तर प्रदेश व बिहार में इंडस्ट्री लगने से पंजाब की इंडस्ट्री के लिए लेबर की कमी होना सबसे गंभीर और बड़ी समस्या बन चुका है। उद्योगपति मुकुल वर्मा ने कहा कि सरकार अगर सहयोग करे तो स्पोर्ट्स इंडस्ट्री भी ग्रोथ करेगी और एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा। उद्योगपति अश्विनी विक्टर ने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट करीब 2 साल से बंद है, इसको शुरू किया जाना चाहिए।

कारोबारी नेता गुरशरण सिंह ने कहा कि यूथ विदेशों में जा रहा है। इंडस्ट्री की समस्याओं का समाधान कोई कर नहीं रहा। रबड़ चप्पल कारोबारी अशोक मग्गू ने कहा कि केंद्र सरकार ने रबड़ चप्पल पर जीएसटी की दर 5% से बढ़ाकर 12 कर दी है। इसको कम किया जाए। भाजपा नेताओं ने उद्योगपतियों की समस्याओं को बहुत ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान हेतु जल्द ही केंद्र सरकार से बातचीत कर उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *