Punjab News: मुख्य सचिव ने 19वीं राज्य स्तरीय तालमेल कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के नागरिकों की सख़्त मेहनत की कमाई की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए लोगों के हितों के लिए पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने अनरैगूलेटिड डिपॉजिट एक्ट, 2019 पर पाबंदी के उपबंधों (कंट्रोल रहित जाम रकम पर पाबंदी के कानून) को सख़्ती से लागू करने पर ज़ोर दिया है।

Punjab News: मुख्य सचिव ने 19वीं राज्य स्तरीय तालमेल कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता की

वह आज यहाँ में 19वीं राज्य स्तरीय तालमेल कमेटी (एस.एल.सी.सी) की मीटिंग की अध्यक्षीय कर रहे थे। मुख्य सचिव ने परलज़ ऐग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.ए.सी.एल) के मामले में बहुत कम वसूली करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड और भारतीय रिज़र्व बैंक को पी.ए.सी.एल को सभी 2497 सम्पतियों की सूची तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सेबी और आर. बी. आई. को रिकवरी की प्रक्रिया को तेज करने की सलाह भी दी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसके साथ ही उन्होंने सेबी को यह भी भरोसा दिया कि राज्य सरकार ऐसे मामलों में सभी सम्बन्धित रैगूलेटरज़ को पूरा समर्थन और सहयोग देगी। जंजूआ द्वारा आर. बी. आई. और सेबी को समाज के निचले तबके के लोगों, जो धोखेबाज़ों के झूठे वादों का आसानी से शिकार हो जाते हैं, को जागरूक करने के लिए ज़मीनी स्तर पर वित्तीय साक्षरता कैंप लगाने के लिए भी कहा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

मीटिंग में वित्त सचिव गरिमा सिंह, आर. बी. आई. चंडीगढ़ की जनरल मैनेजर ऋचा पांडे द्विवेदी और आर्थिक अपराध विंग के सीनियर अधिकारी, सहायक कानूनी मशीर, सेबी के सहायक जनरल मैनेजर, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार और इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाऊटैंटस ऑफ इंडिया के कौंसिल मैंबर भी उपस्थित थे।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *