डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: आम आदमी पार्टी (AAP) के एक मंत्री पर कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने बड़ा आरोप लगाया है। खैहरा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के एक मंत्री की दो अश्लील वीडियो उनके पास है। इस वीडियो के साथ उन्होंने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मंत्री की शिकायत की है और इसके साथ ही उन्होंने जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
अब यह वीडियो सुखपाल सिंह खैहरा के साथ-साथ दिल्ली भी पहुंच गई है। जिससे आने वाले दिनों में यह वीडियो आम आदमी पार्टी के लिए गले की फांसी बन सकती है। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पंजाब में एक और सियासी भूचाल आ सकता है। यहां हम आपको बता दे कि सुखपाल सिंह खैहरा ने अभी तक आप के मंत्री का नाम उजागर नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
वहीं कांग्रेस के विधायक खैहरा ने यह भी बताया कि उन्होंने यह वीडियो पहले ही पंजाब पुलिस को सौंप देनी थी लेकिन उन्हें इस बात का डर था कि पंजाब पुलिस कही इस बात को दबा ना दे क्योंकि पंजाब में मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी की ही है और यह वीडियो भी आप के नेता की ही है। इसलिए उन्होंने यह वीडियो पंजाब पुलिस को न सौंपते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंप दी है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो की तय तक जाने की मांग की है।