डेली संवाद, मोगा। Crime News: पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही खबर है। खबर है कि मोगा के धर्मकोट के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली (Fire) चल गई है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 4.30 बजे करीब एक आदमी माथा टेकने आया था जैसे ही वह बाहर निकलता है तो उस पर एक नौजवान ने गोली चला दी। आरोपी का नाम जंग सिंह बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित तो बच गया लेकिन जंग सिंह ने खुद को गोली मार ली यहां उसकी मौके पर ही मौत गई। पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
जानकारी मिली है कि यह फायरिंग गुरुद्वारा साहिब की नई कमेटी के साथ पैसों के हिसाब को लेकर हुए विवाद में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच करना शुरू कर दी है।