Jalandhar By Poll: आप जिलाध्यक्ष अमृतपाल ने नॉर्थ हलके में पार्टी प्रत्याशी रिंकू के समर्थन में किया जोरदार प्रचार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 03 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह ने लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में अपनी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में नार्थ विधानसभा हलके में जोरदार चुनाव प्रचार करते हुए लोगों को रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

अमृतपाल सिंह ने लोगों को बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम जनता की सरकार है जो पिछले 1 साल से लगातार अपनी जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों का दिल जीत रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पार्टी ने कई अहम फैसले लिए जिसमें फ्री बिजली जैसा बड़ा काम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसी तरह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आपकी सरकार ने मुहिम छेड़ी हुई है जिसके तहत लगातार कार्रवाई हो रही है। चुनाव प्रचार की इस कड़ी में जिला जालंधर शहरी अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने विधानसभा हलका जालंधर उत्तरी में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के लिए वार्ड नंबर 6 में जनसभा की।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस अवसर पर हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल भी उपस्थित रहे और आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। इसके बाद अध्यक्ष अमृतपाल सिंह वार्ड नंबर 64 में जोरदार प्रचार किया। पहले उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और फिर कई जगह बैठकें की। उनके साथ हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल भी उपस्थित रहे।

पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में क्या मिला? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *