Jalandhar By Poll: भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन देख विरोधियों के उड़े होश: अटवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 03 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: भारतीय जनता पार्टी सर्कल अलावलपुर द्वारा आज बस स्टैंड के पास इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनावी रैली की। इस चुनावी रैली में भाजपा पंजाब उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव (Jalandhar By Poll) सह प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़, बिक्रमजीत सिंह चीमा, दीदार सिंह भट्टी, बीबा जय इंदर कौर, परमिंदर सिंह बराड़ आदि भी मौजूद थे। इन सबके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल भी चुनावी रैली में विशेष रूप से उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अलावलपुर के लोगों से उन्हें वोट देने का आह्वान किया और कहा कि आपने पिछले नौ वर्षों में कांग्रेस को वोट देकर जालंधर के विकास और इसे स्मार्ट सिटी बनाने के किए वादों का परिणाम देखा है और सभी परिणाम आपके सामने हैं। अब अगले लोकसभा चुनाव में महज एक साल से भी कम समय बचा है, इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं कि मुझे पिछले 9 साल के रुके हुए विकास को पूरा करने की जिम्मेदारी दें, ताकि मैं अपने लगभग 9 महीने के कार्यकाल में आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस चुनावी रैली में राजीव पांजा (प्रदेश भाजपा कमेटी सदस्य पंजाब), मंजीत बाली, अनिल चोडा, पार्षद पंकज शर्मा, स्वतंत्र जुल्का, यश चौधरी, हर्षित पांजा, इंद्रजीत सहोता, निधि तिवारी, भूपिंदर सिंह, गुरदीप सिंह लसेड़ीवाल, दानश हांडा, प्रफुल हांडा, प्रथम हांडा, विजय कुमार, अर्चना, सिमरन, प्राण नाथ भंडारी, रोशन लाल भंडारी, अश्वनी शर्मा ब्यास पिंड, रमेश लाल, गुरजीत सिंह सोनी, नरिंदर सिंह चीमन, एडवोकेट करणवीर सिंह, सुरिंदर लसेड़ीवाल, हरीश चंद्र आदमपुर आदि सहित शहर के अन्य निवासी भी शामिल हुए।

पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में क्या मिला? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *