Punjab News: मोरिंडा बेअदबी के आरोपी की मौत के बाद भी हालत खराब, जत्थेदार ने सिख संगत को दिया आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 03 May 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी की मौत के बाद भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आरोपी जसवीर सिंह का शव कई घंटे अस्पताल में पड़ा रहा और उसे लेने कोई नहीं आया। अब तख्त केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने फरमान जारी किया है कि सिख समुदाय जसवीर के अंतिम संस्कार से दूर रहने के आदेश दिए है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब को मानने वाले व्यक्ति को गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपियों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहिए। ज्ञानी रघबीर सिंह ने एक वीडियो जारी कर संगत से इस ईशनिंदा कांड के आरोपियों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने और साथ ही गुरु घर के पाठी सिंह और रागी सिंह को सेवाएं नहीं देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

बता दें कि जसवीर की गत दिवस दिन अचानक मौत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक मौत से पहले उसने मानसा जेल में पेट दर्द और सीने में दर्द की जानकारी अधिकारियों को दी थी, जिसने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मा नसा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन काबू में आने के बजाय उसकी हालत बिगड़ती चली गयी यहां उसकी मौत हो गयी।

पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में क्या मिला? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *