Punjab News: मान सरकार ने किया पंजाब का अपमान- अनुराग ठाकुर

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 808 शब्द|📅 03 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को पंजाब की दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण बताया। पंजाब में नशे के कारोबार पर भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ठाकुर ने कहा कि नशे के कारोबार को नष्ट करने की बड़ी बड़ी बातें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने की थी, परंतु नशे का कारोबार पहले से भी अधिक फल फूल रहा है और युवाओं का भविष्य उजड़ रहा है। ठाकुर ने कहा कि माएं अपने जवान बेटों की लाशें देखकर फूट फूटकर रो रही हैं।

अनुराग ठाकुर ने पंजाब की विधि व्यवस्था पर गहरे प्रश्नचिन्ह खड़े करते हुए कहा कि यहां के गायकों, खिलाड़ियों और व्यापारियों के दिन दहाड़े मर्डर हो रहे हैं। जेलों में बैठकर अपराधी गैंगवार चला रहे हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है। बहुत से व्यापारी तो ऐसे हैं जो डर के मारे पुलिस के पास भी नहीं जाते। आज पंजाब में माफिया फल फूल रहा है। आतंकवाद सर उठा रहा है। ठाकुर ने कहा कि भगवंत मान जी जवाब दें आखिर पिछले एक साल में उन्होंने पंजाबियों के लिए क्या किया है?

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

भ्रष्टाचार पर वार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक आज ‘वसूली विधायक’ के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले विवाद चालू करते हैं और फिर उससे उगाही का काम करते हैं। समाज में खराब से खराब काम का नाम लीजिए, और आम आदमी पार्टी का नेता उससे जुड़ा मिलेगा। इनके मंत्रियों के कथित वीडियो देखकर सुनकर शर्म आती है। स्वास्थ्य मंत्री का मात्र 2 महीने में भ्रष्टाचार के आरोपों पर इस्तीफा हुआ है, लेकिन फिर भी इनके विधायकों में पैसा खाने की होड़ है।

पंजाब के भ्रष्टाचार को दिल्ली के भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब बिल्कुल दिल्ली के भ्रष्टाचार मॉडल पर चल रहा है। आम आदमी के नाम पर वोट मांगने वालों ने दिल्ली और पंजाब में लूट की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इनके स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री आज भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण जेल में है। इनके मुख्यमंत्री जो कहते थे कि कभी बड़ा घर, गाड़ी और अन्य सुविधाएं नहीं लूंगा, उन्होंने मात्र अपने बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। जिस दिल्ली में जल बोर्ड लोगों को पीने का पानी मुहैया नहीं करा पा रहा, वहां के मुख्यमंत्री के आशियाने में 8 करोड़ का स्विमिंग पूल बना है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में बनवाए15 शौचालय

इन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए एक शौचालय तक नहीं बनवाया, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में 15 शौचालय बनवाए हैं। गरीबों के लिए एक पक्का मकान तक नहीं बनवाया, लेकिन अपने फर्श पर 4.5 करोड़ खर्च किए। 8 करोड़ के लकड़ी के बोर्ड से सजावट हुई है। गरीब 10 हज़ार का टीवी नहीं खरीद सकता, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने 10.50 लाख का टीवी लगवाया है। एक नहीं कई टीवी खरीदे हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर ध्यान आकर्षित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की मान करने लायक भगवंत मान ने एक भी काम नहीं किया, लेकिन बेईमानी वाले सारे काम इनकी सरकार में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की माताएं बहने कब से आस लगाए बैठीं हैं कि कब उनके बैंक खातों में 1000 रुपए आएंगे। पिछले 13 महीनों में 13,000 आने थे, परंतु 13 पैसे तक नहीं आए। इनके नेता जो दूसती पार्टियों में रहते हुए प्रश्न करते थे कि कब महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे, वह आज चुप हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने पंजाब को AIMS दिया, पीजीआई सेटेलाइट केंद्र दिया, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 950 करोड़ दिए, नए हाईवे की बात हो या सुपर एक्सप्रेसवेज बनाने की बात, यह सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हीं संभव हो पाए हैं। मोदी जी की सरकार ने हीं श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला, हेमकुंड साहिब तक रोप वे पहुँचाया और चार धाम यात्रा को सुलभ बनाया।

हमने ही गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाश पर्व धूम धाम से मनाया और साहबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। 1984 के सिख दंगों में एसआईटी का गठन मोदी सरकार में हुआ। अफगानिस्तान में हमारे सिख भाईयों पर हो रहे हमले को रोका। वहां से स्पेशल फ्लाइट चलाकर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को पूरे अदब सत्कार से भारत वापिस लाया गया और सिख परिवारों को भी भारत लाने का काम किया।

पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में क्या मिला? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *