Punjab Vigilance: 35,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा वसीका नवीस गिरफ़्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 03 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आरंभ की मुहिम के अंतर्गत आज वसीका नवीस लखबीर सिंह, तहसील डेराबस्सी, ज़िला एस. ए. एस. नगर को 35,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को अमनदीप सिंह निवासी गाँव जड़ौत, डेराबस्सी सब डिविज़न की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर की एक आनलाइन शिकायत की पड़ताल के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इस सम्बन्धी और विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि दोषी वसीका नवीस ने उसके पिता द्वारा बेची जाने वाली ज़मीन की रजिस्टरी करवाने के बदले 45,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी पहले ही उससे रजिस्टरी फीस की कुल रकम के एक फ़ीसद बतौर कमीशन 35,000 रुपए रिश्वत पहली किश्त के तौर पर ले चुका है। शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धित सारी बातचीत अपने मोबाइल पर रिकार्ड करके सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत पाया गया कि उक्त वसीका नवीस ने शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए की रिश्वत हासिल की थी और बाकी रकम दूसरी किश्त में अदा की जानी थी। उन्होंने बताया कि इस तफ्तीश के आधार पर उपरोक्त मुलजिम को गिरफ़्तार करके उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो का थाना उड़न दस्ता-1 पंजाब एस. ए. एस. नगर में रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है और इस सम्बन्धी आगे कार्यवाही जारी है।

पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में क्या मिला? देखें VIDEO

https://youtu.be/z0_5LvVKNPU
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *