डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरदासपुर के गांव कीड़ी अफगाना निवासी NRI ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक एन.आर.आई व्यक्ति ने प्रेम संबंधों के चलते लड़की के गांव मे जाकर सल्फाल की गोलियां खाकर मौत को गले लगा लिया है।
इसके तहत पुलिस ने लड़की सहित सहित 8 लोगों के खिलाफ धारा 306 अधीन केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य अभी फरार बताए जा रहे है। मृतक का नाम सुखराज सिंह बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कुछ दिन पहले साऊदी अरब से गांव आया हुआ था।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
पुलिस अधिकारी के अनुसार दी शिकायत मे यह बात सामने आई कि उसके बेटे मृतक सुखराज सिंह के प्रेम संबंध सुखविन्द्र कौर पुत्री हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव फुलड़ा से बन गए तथा सुखविन्द्र कौर जो विवाहित है इन दिनों अपने मायके घर रह रही है। इसी दौरान सुखराज का सुखविन्द्र कौर के साथ मेल मिलाप बढ़ गया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
पुलिस अधिकारी के अनुसार पहली मई को लड़की के परिवार द्वारा एक शिकायत मृतक सुखराज सिंह के विरूद्व श्रीहरगोबिंदपुर पुलिस स्टेशन मे दी गई थी, तक सुखविन्द्र कौर ने मृतक सुखराज के साथ आगे से किसी तरह का संबंध रखने से इंकार कर दिया था। जिस पर सुखराज सिंह गुस्से मे आ गया तथा उसने गांव फुलड मे जाकर सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।