डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब में स्थानीय निकाय मंत्रालय में जल शक्ति विभाग का PMIDC सॉफ्टवेयर पंजाब के मासूम भोले भाले लोगों को करोड़ों रूपये का चूना लगा रहा है। इसकी जानकारी युवा नेता अर्जुन त्रेहन ने भारत सरकार में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाक़ात कर दी और माँग की है पंजाब में PMIDC सरकारी सॉफ्टवेयर को पानी बिल जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा कर इसे रद्द किया जाये।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजयुमो प्रधान कनवरवीर सिंह टोहड़ा भी मौजूद रहे। जालंधर मे लोकसभा उपचुनाव के लिए तेजतर्रार नेता अर्जुन त्रेहन लगातार नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती देते दिखाई दे रहे है। अर्जुन त्रेहन ने बताया कि जब पिछली कांग्रेस सरकार मे सिद्धू लोकल बॉडी मंत्री थे तो उन्होने पानी के बिलों हेतु एक PMIDC सॉफ्टवेयर विभाग मे लांच किया था।
उन्होंने बताया कि इस PMIDC सॉफ्टवेयर में बहुत ज्यादा कमियां है,जिसके बारे मे हम पंजाब के हर एक नागरिक की जेब पर चोट पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कमर्शियल बिल्डिंग में जहाँ पानी का मीटर अनिवार्य है वहाँ पर सॉफ्टवेर में मीटर लगाने की सुविधा ही नहीं है।इसके अलावा पानी और सीवरेज बिल 6 महीने या फिर 1 साल का इकठा रसीद भेजने के बजाये, वट्सऐप्प के माध्यम से फ्लैट रेट पर भेजा जाता है और जनता से ज़बरदस्ती वसूला जाता है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
उन्होंने कहा कि बिना सही खपत का पता किये, पानी और सीवरेज का बिल सीधा चंडीगढ़ से जारी होता है। इसके साथ असल पानी की कितनी खपत हुई है और भी इसके अलावा इसमें कई त्रुटियां है। पिछली कांग्रेस सरकार ऐसे ही लोगों को बेमतलब के बिल देकर ठगा है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की वर्तमान आप सरकार के साथ रली मिली भगत कर फिर इस घटिया सॉफ्टवेर को ट्रायल बेस से शुरू कर दिया गया है और उन्होंने इसके खिलाफ पहले भी आवाज उठाई थी लेकिन वो अब चुप नही रहने वाले है।